दीपोत्सव की खुशियां पड़ी भारी: अनियंत्रित खानपान और मिठाइयों से बिगड़ी सेहत
- एमजीएच की ओपीडी में उमड़े मरीज - एसिडिटी, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। दीपावली बीतने के साथ ही शहरवासियों की सेहत पर फेस्टिव सीजन के साइड इफेक्ट्स साफ दिखने लगे हैं। त्योहार के इन दिनों में लगातार अनियंत्रित खानपान, जमकर खाई गई मिलावटी व भारी मिठाइयों और तली-भुनी चीजों ने लोगों के शरीर के मेटाबॉलिज्म को बुरी तरह प्रभावित किया है। स्थिति यह है कि शहर के सबसे बड़े महात्मा गांधी चिकित्सालय की ओपीडी में मंगलवार को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर पहुंचने वाले मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। त्योहारों के दौरान पकवानों और मिष्ठान के अत्यधिक सेवन का असर अब लोगों के शरीर पर बीमारियों के रूप में टूटने लगा है। डॉ. आशीष शर्मा का कहना है कि त्योहारों की यह मिठास अब तमाम लोगों के लिए ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल बढऩे के रूप में भारी पडऩे लगी है। ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीज पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं जैसे अपच, एसिडिटी, उल्टी-दस्त, फूड पॉइजनिंग और अत्यधिक तेल-मसाले के कारण आंतों के सकं्रमण से पीड़ित पाए जा रहे हैं। इसके अलावा, पुराने मरीजों विशेषकर डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों की रिपोर्ट में भी शुगर लेवल अचानक बढ़ा हुआ मिला है।
युवाओं और बुजुर्गों दोनों पर असर
चिकित्सक के अनुसार, इस बार अस्पताल पहुंचने वालों में केवल बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल है। लगातार कई दिनों तक अनियंत्रित डाइट, देर रात तक जागना और बाहर की तली-भुनी चीजों का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और पाचन तंत्र दोनों लडख़ड़ा गए हैं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि लोग अब भी अपने खानपान पर नियंत्रण नहीं रखते हैं, तो यह छोटी-सी लापरवाही गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती है।
डॉक्टरों की विशेष सलाह
एमजीएच के विशेषज्ञों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे आगामी कुछ दिनों तक अपने खानपान को लेकर बेहद सतर्क रहें। डॉक्टरों का सुझाव है कि मिर्च-मसाले और अत्यधिक मीठी चीजों से पूरी तरह परहेज करें तथा घर का बना ताज़ा और हल्का भोजन लें। शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने के लिए भरपूर मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी का सेवन करें।फेस्टिव सीजन की सुस्ती को दूर करने के लिए सुबह की सैर और हल्के योगासन को अपनी दिनचर्या में पुन: शामिल करें।
लापरवाही बिल्कुल न बरतें
यदि सीने में भारीपन, लगातार चक्कर आना, या पेट की गंभीर समस्या महसूस हो, तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें और अपनी ब्लड शुगर तथा ब्लड प्रेशर की जांच कराएं। त्योहार खुशियों का प्रतीक है, लेकिन सेहत दुरुस्त रहेगी तभी उत्सव का असली आनंद कायम रह सकेगा। डॉक्टरों की यह चेतावनी शहरवासियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि अब खानपान में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
सजी गाय-बैलों के सजावटी सामान की दुकानें, सींगों पर कलरफुल रंग और पैरों में बांधेंगे घंघरू
7 घंटे पहले
अपराधियों के हौसले बुलंद! खजूरी अरिहंत पेट्रोल पंप कर्मचारियो पर बदमाशों का जानलेवा हमला
7 घंटे पहले
तालाब में डूबे मवेशी चराने गए युवक का शव बरामद, 6 घंटे के चला सघन सर्च ऑपरेशन
8 घंटे पहले
गोवर्धन पूजा कर की खुशहाली की कामना, घर-घर गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे
8 घंटे पहले
अन्नकूट महोत्सव की धूम: पेच के बालाजी पर 21 हजार किलो सब्जियों का बन रहा महाप्रसाद
8 घंटे पहले
आग का तांडव: शहर के गोदाम भभके, गांवों में बाड़े स्वाहा, 20 ट्रॉली चारा जला
8 घंटे पहले