मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
भीलवाड़ा

सजी गाय-बैलों के सजावटी सामान की दुकानें, सींगों पर कलरफुल रंग और पैरों में बांधेंगे घंघरू

ल

लोकजीवन संवाददाता

10 नवम्बर 2026, 02:38 PM 2 मिनट में पढ़ें

सजी गाय-बैलों के सजावटी सामान की दुकानें, सींगों पर कलरफुल रंग और पैरों में बांधेंगे घंघरू

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के चौथे दिन गोवर्धन पूजन के साथ ही ग्रामीण अंचलों और शहरी क्षेत्रों में गोवंश की दिवाली हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर शहर के सरकारी दरवाजा, पुराना भीलवाड़ा और मुख्य बाजार में गाय-बैलों के सजावटी सामान की दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं, जहां ग्रामीण अपने गोधन के श्रृंगार के लिए दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों को इस एक दिन के विशेष कारोबार का पूरे साल इंतजार रहता है। गोवर्धन पूजन के दिन सुबह सवेरे से ही गाय और बैलों को नहलाने-धुलवाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। उन्हें साफ-सुथरा कर आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। उनके सींगों पर लाल, पीला, नीला और अन्य चमकीले व चटख रंग किए जाते हैं, तथा पैरों व गले में घंघरू बांधे जाते हैं। उनकी नकेल और खींचने वाली रस्सी भी बदली जाती है। ग्रामीणों का मानना है कि गोवंश को भगवान का दर्जा दिया गया है और वे परिवार के सदस्य की तरह उनका ख्याल रखते हैं। त्सवारिया गांव से आए गोपाल और नारायण गुर्जर ने बताया कि पुरखों के समय चली आ रही परंपरा के अनुसार, सुबह गोवंश को सजाने के बाद शाम को पूजा की जाती है और उसके बाद बैलों को भडक़ाने की अनूठी परंपरा निभाई जाती है। व्यापारी अभिषेक अग्रवाल और स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस दिन के लिए विशेष श्रृंगार का सामान गुजरात के भावनगर से मंगवाया जाता है, जबकि सींगों पर लगाने वाला पेंट अजमेर से आता है। बाजार में इस बार बैलों के पैरों के घुंघरू, सायरन लगी घंटियां, रंग-बिरंगी सूती रस्सियां, टोकरी लगे गले के पट्टे, चौरसिया, मोररिया और मोरिया सहित कई तरह के सजावटी सामान बिक रहे हैं। इन सामानों की कीमत 20 रुपए से लेकर 500 रुपए तक है। ग्रामीण अपने गोधन के शौक और उनके प्रति अगाध श्रद्धा के कारण इन पर हजारों रुपए खर्च करते हैं, जिससे एक ही दिन में लाखों रुपए का कारोबार होता है। इस प्रकार गोवर्धन का यह पर्व गांवों में गोवंश की दिवाली के रूप में उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां हर पशुपालक अपने पशुधन को सर्वश्रेष्ठ सजावट देने का प्रयास करता है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें