गोवर्धन पूजा कर की खुशहाली की कामना, घर-घर गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे
- गोबर से बनाए गोवर्धन पर्वत औरा कृष्ण प्रतिमा - अन्नकूट का भोग लगाकर गायों को खिलाया प्रसाद
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। शहर सहित जिलेभर में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। दीपावली के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व पर सुबह से ही घरों में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने घरों के बाहर गाय के गोबर से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और गोवंश की रक्षा एवं मंगलकामना के लिए भगवान गोवर्धन की आराधना की गई। इस दौरान महिलाओं ने घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति से चावल, चवला सहित विभिन्न व्यंजनों का अन्नकूट तैयार किया। भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज को अन्नकूट का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा गायों और गोवंश को अन्नकूट खिलाकर उनकी पूजा की गई। महिलाओं ने गायों का श्रृंगार कर तिलक लगाया और आरती उतारी। वहीं बैलों की भी पूजा कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। मान्यता है कि गोवर्धन पूजा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और गोवंश की सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है। शहर के बड़ी हरणी क्षेत्र में गोवर्धन पूजा कर रहीं शिवानी ने बताया कि गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की इंद्र के अहंकार को समाप्त करने और गोपालकों की रक्षा करने की लीला से जुड़ा है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र के अहंकार का मर्दन करने के लिए अपनी कनिष्ठिका अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और गोवंश को मूसलाधार बारिश से बचाया था। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। वहीं सुशीला ने बताया कि इस दिन घरों में अन्नकूट बनाकर भगवान को भोग लगाने के साथ गायों को भी खिलाया जाता है। यह पर्व प्रकृति, कृषि और गोवंश के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा के माध्यम से परिवार की खुशहाली के साथ पशुधन की समृद्धि की कामना की जाती है। श्रुति ने बताया कि गोवर्धन पूजा पर मंदिरों में भी विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर, सांवरियाजी और चारभुजानाथ मंदिर सहित प्रदेश के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। मंदिरों में भगवान को छप्पन भोग एवं विभिन्न पकवानों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। इस प्रकार गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था, गोसेवा, प्रकृति संरक्षण और पारिवारिक खुशहाली का संदेश देते हुए श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
सजी गाय-बैलों के सजावटी सामान की दुकानें, सींगों पर कलरफुल रंग और पैरों में बांधेंगे घंघरू
7 घंटे पहले
दीपोत्सव की खुशियां पड़ी भारी: अनियंत्रित खानपान और मिठाइयों से बिगड़ी सेहत
7 घंटे पहले
अपराधियों के हौसले बुलंद! खजूरी अरिहंत पेट्रोल पंप कर्मचारियो पर बदमाशों का जानलेवा हमला
7 घंटे पहले
तालाब में डूबे मवेशी चराने गए युवक का शव बरामद, 6 घंटे के चला सघन सर्च ऑपरेशन
8 घंटे पहले
अन्नकूट महोत्सव की धूम: पेच के बालाजी पर 21 हजार किलो सब्जियों का बन रहा महाप्रसाद
8 घंटे पहले
आग का तांडव: शहर के गोदाम भभके, गांवों में बाड़े स्वाहा, 20 ट्रॉली चारा जला
8 घंटे पहले