सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार ,:निफ्टी 250 अंक ऊपर 23,300 पर
शेयर बाजार में आज यानी 2 नवंबर को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की तेजी के साथ 75,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 23,300 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।
लंबे समय से बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 871.83 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 643.35 करोड़ रुपए का निवेश किया। इस खरीदारी से बाजार को मजबूत सहारा मिला।
सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों ने निवेशकों को आकर्षित किया। रिलायंस का मुनाफा 34% बढ़कर 29,550 करोड़ रुपए रहा, जिससे इसका शेयर 4% से ज्यादा ऊपरहै। इसके अलावा टाटा स्टील , NTPC , मारुति और SBI जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी लिवाली देखने को मिली।
ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत करीब 3% गिरकर 110 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल बाहर से मंगवाता है, इसलिए तेल की कीमतों में यह हल्की नरमी बाजार के लिए पॉजिटिव रही।
और भी कारोबार की खबरें
और देखें
गूगल के शेयर में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट
30 अक्टूबर 2026
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
29 अक्टूबर 2026
भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 4.34 अरब डॉलर रहा
28 अक्टूबर 2026
विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
28 अक्टूबर 2026
जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार लिस्टिंग, 21% से ज्यादा का बंपर मुनाफा
28 अक्टूबर 2026
माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को पैसे लेकर नौकरी छोड़ने का ऑफर
27 अक्टूबर 2026