एक लापरवाही और जेल की नौबत! अनजाने में भी हो सकता है करोड़ों की टैक्स चोरी का केस
- आपके नाम से हो सकता है फर्जी कारोबार - टैक्स नोटिस और मुकदमों से बचाव जरूरी
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। यदि आप भी नया सिम कार्ड खरीदने, बैंक खाता खुलवाने या लोन लेने के लिए बिना सोचे-समझे किसी को भी अपने आधार या पैन कार्ड की फोटोकॉपी सौंप रहे हैं, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। साइबर ठगों ने आम नागरिकों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर जालसाजी का एक खौफनाक पैतरा खोज निकाला है। आपकी छोटी सी लापरवाही आपको करोड़ों रुपए के कानूनी पचड़े और टैक्स चोरी के मुकदमों में फंसा सकती है। दरअसल, साइबर अपराधी और जालसाज आमजन से विभिन्न कामों के नाम पर एकत्र की गई आधार और पैन कार्ड की फोटोकॉपी का दुरुपयोग कर फर्जी फर्में और जीएसटी नंबर हासिल कर रहे हैं। इन फर्जी कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपए का काला कारोबार और बोगस बिलिंग की जा रही है। इसका खुलासा तब होता है जब आयकर विभाग या जीएसटी विभाग का भारी-भरकम कर चोरी का नोटिस सीधे आम नागरिक के घर पहुंचता है।
ऐसे चल रहा फर्जीवाड़े का खेल
मोबाइल सिम, फाइनेंस, प्रॉपर्टी डील या बैंक लोन के नाम पर आम लोगों से फोटोकॉपी ली जाती है। इन्हीं फोटोकॉपी के आधार पर बिना व्यक्ति की जानकारी के फर्जी प्रोपराइटरशिप फॉर्म बनाकर जीएसटी नंबर ले लिया जाता है। इन फर्जी फर्मों के बैंक खातों से करोड़ों की बोगस बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेेडिट का खेल खेला जाता है। जब ठग पूरी ठगी करके गायब हो जाते हैं, तब विभाग असली पैन/आधार धारक को नोटिस थमा देता है।
बचाव के लिए रखें इन बातों का ध्यान
जब भी किसी को अपने पहचान पत्र की फोटोकॉपी दें, तो उस पर पेन से स्पष्ट लिखें कि यह किस काम के लिए दी जा रही है और साथ ही उस दिन की तारीख व अपने हस्ताक्षर जरूर करें।
सरकारी या अति-आवश्यक कार्यों के अला
वा सामान्य जगहों पर मास्कड आधार कार्ड का ही उपयोग करें, जिसमें आधार के शुरुआती 8 अंक छिपे होते हैं। किसी भी अनजान एजेंट या बिना ऑथराइज्ड दुकान पर अपने दस्तावेज जमा न कराएं। अपने पैन से बनी फर्जी कंपनियों की जांच के लिए समय-समय पर आयकर विभाग के एप या पोर्टल पर जाकर अपने ट्रांजेक्शन चेक करते रहें। जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
5 घंटे पहले
चार महीने का विराम समाप्त: देवउठनी एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर में रहेंगे बंपर सावे
5 घंटे पहले
शादियों से पहले प्रथम पूज्य गणेश को दे रहे न्योते, मंदिरों में लग रही कार्ड्स की कतारें
5 घंटे पहले
भाई दूज पर छलका अटूट स्नेह: बहनों ने भाइयों के माथे पर सजाया तिलक, मांगी दीर्घायु की कामना
5 घंटे पहले
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
5 घंटे पहले
सजी गाय-बैलों के सजावटी सामान की दुकानें, सींगों पर कलरफुल रंग और पैरों में बांधेंगे घंघरू
एक दिन पहले