मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • सीएम भजनलाल की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात:प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा
  • 64 विला-कॉटेज खरीद मामले में IAS-शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं
  • राहुल गांधी ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ हुए संवाद के दौरान कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव वैध नहीं था। इसमें कई फर्जी मतदाता थे।
भीलवाड़ा

बदनोर व जोधड़ास के दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित

ल

लोकजीवन संवाददाता

19 नवम्बर 2026, 07:42 PM 2 मिनट में पढ़ें

बदनोर व जोधड़ास के दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित

 भीलवाड़ा. जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने शेड्यूल एच-1 और एनडीपीएस श्रेणी की दवाओं के विक्रय रिकॉर्ड न रखने तथा लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन के मामले में जिले के दो मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र निलंबित किए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक महेन्द्र सिंह शेखावत ने आदेश जारी किए।

जानकारी के अनुसार बदनोर में भूमिका मेडिकल स्टोर का निरीक्षण औषधि नियंत्रण अधिकारी मनीष कुमार ने किया था, जिसमें एनडीपीएस व शेड्यूल एच-1 श्रेणी की दवाओं का विक्रय विवरण, बिल बुक, शेड्यूल एच-1 रजिस्टर और निरीक्षण पुस्तिका मौके पर नहीं मिली। कारण बताओ नोटिस के जवाब में फर्म ने लाइट व प्रिंटर खराब होने तथा निरीक्षण के बाद कंप्यूटर सूची प्रस्तुत करने का तर्क दिया, जिसे विभाग ने अमान्य करते हुए 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक 15 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसी तरह जोधड़ास मेन रोड स्थित प्रिया मेडिकॉज एवं जनरल स्टोर का निरीक्षण किया था, जहां शेड्यूल एच-1 सहित अन्य दवाओं के बिना रिकॉर्ड और बिना बिल बेचान करने के साथ रजिस्टर व निरीक्षण पुस्तिका न होने की अनियमितता सामने आई। नोटिस के बावजूद संतोषजनक जवाब न मिलने पर इस फर्म का लाइसेंस 16 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक 10 दिन के लिए निलंबित किया। विभाग ने निलंबन अवधि में दोनों फर्मों की ओर से दवाओं के क्रय-विक्रय पर निगरानी रखने के लिए औषधि नियंत्रण अधिकारी और संबंधित थानों को निर्देश दिए हैं, साथ ही निलंबन पूर्व और बाद के बिलों की प्रतियां कार्यालय में जमा कराने को कहा है।

 

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें