दो दिन से लापता बुजुर्ग महिला का शव कुएं में मिला, परिवार में छाया मातम
भीलवाड़ा। पुर थाना क्षेत्र से एक बेहद मर्मस्पर्शी और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां दो दिनों से जिसकी सलामती के लिए पूरा परिवार दुआएं मांग रहा था, बुधवार सुबह उसी बुजुर्ग महिला का शव उनके ही खेत के कुएं में तैरता हुआ मिला। माली मोहल्ला पुर निवासी 76 वर्षीय धापू देवी पत्नी पन्ना लाल माली 16 नवंबर की सुबह अपने खेत पर काम करने के लिए घर से निकली थीं। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों की चिंता बढ़ी और उन्होंने आसपास के इलाकों व खेतों में उनकी सघन तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।लापता महिला की तलाश लगातार जारी थी कि बुधवार सुबह जब परिजन एक बार फिर अपने खेत पर पहुंचे और कुएं में झांका, तो धापू देवी का शव पानी में दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाकर एमजीएच अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों के अनुसार महिला की मौत कुएं से पानी निकालते समय अचानक पैर फिसलने और डूबने से हुई है, और उन्होंने किसी भी प्रकार के संदेह से इंकार किया है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
गुरला में आधी रात मकान में भीषण आग, 2 से 3 लाख का सामान जलकर खाक
10 घंटे पहले
बड़ा हादसा: कचरा डालने गई बुजुर्ग महिला पर गिरी दीवार, मौके पर मौत
10 घंटे पहले
सीओपीडी दिवस विशेष: सांसों की इस खामोश बीमारी पर चिंता, नए मरीजों की दर सबसे ज्यादा
10 घंटे पहले
गोपाष्टमी पर द्वारकाधीश और श्रीनाथजी में पाड़ों-बिजारों की पारंपरिक भिड़ंत ने मोहा मन
10 घंटे पहले
खेत जोतने गए परिवार पर लाठी-तलवार से जानलेवा हमला, पिस्टल दिखाकर धमकाया, सोने के गहने लूटे
एक दिन पहले
मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा की बड़ी उपलब्धि: पहले पीजी बैच का 100 फीसदी परिणाम, सभी 8 विद्यार्थी सफल
16 नवम्बर 2026