मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 19 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की मंगलवार को फिलीपींस में मुलाकात हुई।
  • ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में इलेक्ट्रिक ऑटो चलाया:पत्नी केट पीछे बैठीं
  • जयपुर में सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक हटाएंगे अतिक्रमण:हाईकोर्ट के आदेश के बाद कल हो सकती कार्रवाई
भीलवाड़ा

गोपाष्टमी पर द्वारकाधीश और श्रीनाथजी में पाड़ों-बिजारों की पारंपरिक भिड़ंत ने मोहा मन

ल

लोकजीवन संवाददाता

18 नवम्बर 2026, 01:26 PM 2 मिनट में पढ़ें

गोपाष्टमी पर द्वारकाधीश और श्रीनाथजी में पाड़ों-बिजारों की पारंपरिक भिड़ंत ने मोहा मन

 राजसमंद। जिलेभर में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गोशालाओं में गोमाता का विधि-विधान से पूजन किया गया। गायों को तिलक लगाकर पुष्पमालाओं से सजाया गया और गुड़, हरा चारा, लापसी सहित विभिन्न पकवान खिलाकर गोपाष्टमी का पर्व बनाया गया। शहर की कांकरोली द्वारकेश गौशाला में भी गोपाष्टमी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही गोमाता के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने गायों को प्रसाद और हरा चारा खिलाकर गौसेवा का पुण्य लाभ लिया। वहीं, ग्वाल-बालों ने पारंपरिक अंदाज में गायों को नहलाया। इस दौरान बिजारों की आपसी भिड़ंत आकर्षण का केंद्र रही। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर  की नथुवास स्थित गौशाला में गोपाष्टमी का उत्साह देखते ही बना। यहां पाड़ों और बिजारों की पारंपरिक क्रीड़ा ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दोपहर बाद से ही गौशाला परिसर में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जो शाम होते-होते हुजूम में बदल गई। गौशाला की छतों, मुंडेरों और आसपास की इमारतों तक दर्शक नजर आए।
शाम करीब 6 बजे मैदान में पाड़ों और बिजारों की पारंपरिक क्रीड़ा शुरू हुई। उनके मैदान में उतरते ही दर्शकों में उत्साह का माहौल बन गया। मैदान के चारों ओर खड़े लोगों ने इस रोमांचकारी आयोजन का आनंद लिया और गोमाता के जयकारे लगाए। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों में भी इस पारंपरिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायत पुत्र युवाचार्य विशाल बाबा एवं श्रीलाल बाबा ने पाडो और बिजार्रो की देखने का आनन्द लिया। 

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें