केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किए श्रीनाथजी की उत्थापन झांकी के भी किए दर्शन
राजसमंद। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार शाम नाथद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी की उत्थापन की झांकी के दर्शन किए। दर्शन के पश्चात वे मोती महल पहुंचे, जहां तिलकायत पुत्र युवाचार्य विशाल बाबा से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर में हो रहे नवाचारों और प्रभु श्रीनाथजी के शीतकालीन सेवाक्रम को लेकर चर्चा हुई। मंदिर परंपरा के अनुसार शेखावत को उपरना ओढ़ाकर तथा श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तिलकायत के निजी सलाहकार अर्जुन शाह, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप काबरा, कोटारिया मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह, पालिका उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी सहित मंदिर के सेवेदार उपस्थित रहे। दर्शन के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। इसके पहले केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक, जल मिशन योजना मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार को राजसमंद जिले के दौरे पर रहे जहां पर उन्होंने चारभुजानाथ के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में पुजारी श्रवण कुमार पंचोली ने उन्हें चरणामृत, इत्र एवं प्रसाद भेंट किया तथा मस्तक पर केसर का तिलक लगाया। इस दौरान उन्होंने पुजारी मीठालाल से भगवान चारभुजानाथ के मंदिर के इतिहास की जानकारी भी ली। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित नागाडख़ाने पर छापरियों की ओर से शेखावत का मेवाड़ी पगड़ी और इकलाई ओढ़ाकर स्वागत किया गया। उन्हें भगवान चारभुजानाथ की छवि भी भेंट की गई। शेखावत इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर गोमती-कितेला के पास स्थित दाता आश्रम पहुंचे। यहां गुरु महाराज दाता श्री हरदयाल सिंह के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने करीब दो घंटे आश्रम में रुककर दाता श्री से आशीर्वाद लिया। इस दौरान शेखावत ने कहा कि राज्य और केंद्र में खुशहाली बनी रहे। इस बार प्रदेश में बारिश की कमी के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए समय रहते प्रयास किए जाने चाहिए। गायों की रक्षा हो और जल संकट का समय पर समाधान हो, इसके लिए सरकार प्रयासरत रहेगी। उन्होंने विपक्ष को सद्बुद्धि देने की कामना करते हुए कहा कि लोकतंत्र के साथ हो रहे हनन को रोकने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के बाद शेखावत उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
और भी राजसमन्द की खबरें
और देखें
रोडवेज की बदहाल व्यवस्था! कांकरोली-नाथद्वारा में बंद पड़ी टिकट बुकिंग खिड़कियां
16 नवम्बर 2026
कांकरोली में रंजिश के चलते युवक की हत्या, दो युवक पुलिस हिरासत में
05 नवम्बर 2026
केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय के सचिव सुधांशु पंथ ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, लिया आशीर्वाद
03 नवम्बर 2026
विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु की हवेली में किया श्री लाल गोविंद मंडान का शुभारंभ
03 नवम्बर 2026
घूंघट की आड़ में चुन रहे गांव की सरकार, 147 ग्राम पंचायतों में 1028 प्रत्याशी मैदान में
30 अक्टूबर 2026
राजसमंद में 16 जिला परिषद सदस्य और 80 पंचायत में सदस्यों का भाग्य आज होगा ईवीएम कैद
28 अक्टूबर 2026