मुख्य सामग्री पर जाएं

रविवार, 22 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बिजली निगमों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर होगी भर्ती:29 और 30 नवंबर को ऑनलाइन एग्जाम होगा
  • जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का बड़ा उलटफेर:19 में बढ़त बनाई, 5 में बहुमत
  • आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात अकवान:90kmph की रफ्तार से हवाएं चल रहीं
भीलवाड़ा

चेक अनादरण के मामलों के निस्तारण को विशेष लोक अदालत शुरू, 12 बैंचों पर हो रही सुनवाई

ल

लोकजीवन संवाददाता

21 नवम्बर 2026, 01:29 PM 2 मिनट में पढ़ें

चेक अनादरण के मामलों के निस्तारण को विशेष लोक अदालत शुरू, 12 बैंचों पर हो रही सुनवाई

 - सुबह से ही पक्षकारों के पहुंचने का सिलसिला जारी
- बैंक दे रहे वन टाइम सेटलमेंट व ब्याज में विशेष छूट

भीलवाड़ा। चेक अनादरण (एनआई एक्ट धारा 138) से जुड़े लंबित प्रकरणों का आपसी समझौते और राजीनामे से त्वरित निस्तारण करने के लिए शनिवार  को भीलवाड़ा न्यायक्षेत्र में विशेष लोक अदालत शुरू हो गई है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष लोक अदालत के लिए जिले भर में 12 बैंचें कार्य कर रही हैं, जहां सुबह से ही पक्षकारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन के निर्देशन में जिले के सभी न्यायिक अधिकारी अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण में जुटे हुए हैं। गठित की गई सभी 12 बैंचों में अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे) स्तर के न्यायिक अधिकारी, सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी एवं अनुभवी अधिवक्ता सदस्य के रूप में मौजूद रहकर पक्षकारों के बीच समझाइश कर मामलों का हाथों-हाथ निपटारा कर रहे हैं।
बैंक दे रहे वन टाइम सेटलमेंट का लाभ
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रश्मि आर्य ने बताया कि चेक बाउंस के लंबित मुकदमों की अधिकता और उनमें आपसी सुलह की प्रबल संभावनाओं को देखते हुए यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और यूनियन बैंक के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन (मुकदमा दर्ज होने से पूर्व के) प्रकरण भी रखे गए हैं। बैंकों की ओर से पक्षकारों को 'वन टाइम सेटलमेंट' (ओटीएस) ऑफर के तहत मूलधन व ब्याज की राशि में विशेष रियायत दी जा रही है।
समय और धन दोनों की होगी बचत
सचिव रश्मि आर्य ने आमजन व पक्षकारों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने चेक अनादरण से जुड़े विवादों को लोक अदालत के माध्यम से राजीनामे से समाप्त कराएं। लोक अदालत में मामले का निस्तारण होने से न केवल पक्षकारों के समय और धन की बचत होती है, बल्कि विवाद का हमेशा के लिए पटाक्षेप हो जाता है और न्यायालय की फीस भी वापस मिल जाती है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें