उपप्रधान चुनाव में भी खजूरी में बवाल: नामांकन के दौरान विधायक गोपीचंद मीणा और एसपी सागर राणा में तीखी नोकझोंक, भारी जाब्ता तैनात
- तीन एफआईआर में कार्रवाई न होने व अपशब्दों को लेकर आमने-सामने हुए दोनों - कांग्रेस प्रत्याशी के साथ हिस्ट्रीशीटर होने के आरोप परभी गरमाया माहौल
भीलवाड़ा/जहाजपुर। खजूरी पंचायत समिति में प्रधान चुनाव के दौरान हुए हंगामे के बाद शनिवार को उपप्रधान पद के चुनाव के दौरान भी माहौल गरमा गया। नामांकन प्रक्रिया के बीच भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा और जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के बीच तीखी बहस और गहमागहमी देखने को मिली, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, उपप्रधान पद के लिए शनिवार सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रि या शुरू हुई। इसी दौरान कांग्रेस से निर्वाचित सदस्य मनीषा मीणा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। उनके साथ विधायक गोपीचंद मीणा सहित भाजपा के अन्य नेता और समर्थक मौजूद रहे। भाजपा की ओर से मनीषा मीणा को समर्थन देने की बात कही गई, जबकि कांग्रेस की ओर से हेमराज रेगर ने उपप्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। करीब 11 बजे जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा भी खजूरी पहुंचे और शुक्रवार को हुए घटनाक्रम की जानकारी ली।
गाड़ी रोकते ही आमने-सामने आए विधायक व एसपी
नामांकन दाखिल कर लौट रहे कांग्रेस के सीआर की गाड़ी को रोके जाने के बाद विधायक गोपीचंद मीणा और एसपी सागर राणा के बीच जमकर बहस हुई। विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी के साथ बाहरी, आपराधिक प्रवृत्ति के लोग और हिस्ट्रीशीटर आए हैं तथा पुलिस उन्हें एस्कॉर्ट व संरक्षण दे रही है। उन्होंने तीन एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई न होने का मुद्दा उठाया। बातचीत के दौरान परिजन व माता-पिता के होने, वीडियोग्राफी बयानों, लिखित रिपोर्ट और थाने के सीसीटीवी कैमरे दिखाने तथा अपनी मर्जी से जाने के दावों को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। एसपी सागर राणा ने भीड़ इक_ी न करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि पूरा जाब्ता व्यवस्था और सुरक्षा के लिए तैनात है तथा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आरओ और एसडीएम की मौजूदगी व ज्ञापन सौंपे जाने का जिक्र करते हुए स्थिति संभालने का प्रयास किया और मौके पर मौजूद विधायक समर्थकों को हटाया।
अपशब्दों को लेकर फिर बढ़ा तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
समर्थकों को मौके से हटाने और विधायक के अपशब्द कहे जाने से भी माहौल गरमा गया। विधायक गोपीचंद मीणा पर अपशब्द कहे जाने का आरोप लगा और एसपी सागर राणा ने सभ्यता और मर्यादा में बात करने की बात कही। इस दौरान दोनों के बीच उंगली उठाकर तीखी बहस हुई। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात भारी पुलिस जाब्ते ने बीच-बचाव कर भीड़ को हटाया और कानून-व्यवस्था बहाल की। उपप्रधान चुनाव की प्रक्रिया के बीच हुए इस पूरे घटनाक्रम से खजूरी में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई।
इनका कहना है...
मैने पुलिस प्रशासन या एसपी साहब को कोई गाली नहीं दी, बल्कि हमेशा पुलिस प्रशासन का सम्मान किया है। बाहर से आए हिस्ट्रीशीटर, गुंडे और बदमाश प्रवृत्ति के लोग क्षेत्र में घूमकर अशांति फैलाना और माहौल खराब करना चाहते हैं, तथा जनता को प्रताड़ित कर रहे हैं। मैने अपशब्द उन्हीं बाहरी असामाजिक तत्वों के लिए कहे थे। वे एसपी साहब को नहीं, बल्कि उन्हीं लोगों को कह रहे थे। साथ ही, उन्होंने आईजी साहब से बात कर और गाड़ी रोककर यह पूछा था कि चुनाव के दौरान बाहर के लोगों को किस नियम के तहत एस्कॉर्ट उपलब्ध कराई जा रही है।
गोपीचंद मीणा, विधायक, जहाजपुर
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
आज चुने जाएंगे उप प्रधान, खजूरी में सियासी उलटफेर, कांग्रेस की मनीषा ने निर्दलीय फॉर्म भरा, भाजपा का समर्थन
17 घंटे पहले
राजसमंद में कांग्रेस का दबदबा, प्रमुख सहित 8 पंचायत समितियों में कांग्रेस समर्थित प्रधान, एक में भाजपा का
17 घंटे पहले
गायत्री नगर में पेयजल संकट पर गुस्सा फूटा, लोगों ने मटकी फोड़ कर किया प्रदर्शन
एक दिन पहले
तीन दिन से लापता युवक का नहर के पास मिला शव, हत्या की आशंका
एक दिन पहले
पालने में आई हौसले की नवजात : वजन महज एक किलो वजन, मौत को मात देने की जिद
एक दिन पहले
कांग्रेस की सुनीता कौशिक का उप जिला प्रमुख बनना तय
26 नवम्बर 2026