मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात 5 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी।
  • भारत-चीन समेत 16 देशों पर टैरिफ बढ़ा सकता है अमेरिका
भीलवाड़ा

कांग्रेस की सुनीता कौशिक का उप जिला प्रमुख बनना तय

- भाजपा ने अविनाश जीनगर को उतारा मैदान में, तीन बजे से मतदान, शाम तक आएगा परिणाम

ल

लोकजीवन संवाददाता

26 नवम्बर 2026, 01:45 PM 3 मिनट में पढ़ें

कांग्रेस की सुनीता कौशिक का उप जिला प्रमुख बनना तय

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज/ जिला प्रमुख चुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेस ने आज उप जिला प्रमुख चुनाव में गाडरमाला की सुनीता देवी कौशिक को प्रत्याशी बनाया है।  जिला परिषद में बहुमत होने के कारण कौशिक का उप जिला प्रमुख बनना तय है। फिर भी भाजपा ने कांग्रेस के निर्विरोध निर्वाचन की राह को रोकते हुए अपने प्रत्याशी अविनाश जीनगर मैदान में उतार दिया। जीनगर भाजपा के जिला महामंत्री हैं।  उप जिला प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट के सभागार में आज सुबह 10 बजे शुरू हुई। कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड नंबर 29 से सुनीता देवी कौशिक ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद भाजपा की ओर से अविनाश जीनगर ने उम्मीदवारी जताई। अब दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। यदि शत प्रतिशत मतदान पांच बजे से पहले हो जाता है तो पहले ही रिजल्ट आ जाएगा। जिला प्रमुख के चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें उप जिला प्रमुख के पद पर है। 
कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिला प्रमुख चुनाव के दौरान कल कलेक्ट्रेट में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए हंगामे को देखते हुए आज पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस-प्रशासन आज पूरी तरह सतर्क है। एडिशनल एसपी, डिप्टी एसपी और चारों थानों के थाना प्रभारी सहित अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया है। भीड़ को रोकने और क्राउड कंट्रोल के लिए कलेक्ट्रेट के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सडक़ के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाई गई है।

16 पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव कल, उ प प्रधान के 28 को
जिले की 16 पंचायत समितियों के प्रधान एवं उप-प्रधान पदों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। सुवाणा, कोटड़ी, मांडलगढ़, बिजौलियां, खजूरी, जहाजपुर, फूलिया कलां, शाहपुरा, बनेडा़,  हुरड़ा, आसींद, शंभूगढ़, करेड़ा, मांडल, रायपुर, सहाड़ा प्रधान पद का चुनाव 27 नवम्बर को तथा उप-प्रधान पद का चुनाव 28 नवम्बर को होगा। दोनों ही दिवसों में बैठक प्रात: 10 बजे पंचायत समिति में आयोजित की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थी दोपहर 1 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दोपहर 1 बजे के तुरन्त पश्चात् चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। यदि आवश्यक हो तो मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के मध्य करवाया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें