जिला प्रमुख चुनाव में ऊपरमाल का दबदबा, छठे निर्वाचित जिला प्रमुख बने कैलाश मीणा
- अब तक 13 में से पांच जिला प्रमुख ऊपरमाल क्षेत्र के
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज/ जिला परिषद के 1959 में गठन से लेकर अब तक जिला प्रमुखों के चुनाव में ऊपरमाल क्षेत्र का दबदबा रहा। अब तक 13 जिला प्रमुख चुनाव जीते। इनमें से पांच जिला प्रमुख ऊपरमाल क्षेत्र से रहे। एक कार्यवाहक जिला प्रमुख रहे। इस तरह कुल छह हो गए। कल हुए चुनाव में भी ऊपरमाल क्षेत्र के खनन व्यवसायी कैलाश मीणा ने जीत हासिल की। कांग्रेस के मीणा ने भाजपा प्रत्याशी करेड़ा के पूर्व उप प्रधान सुखालाल गुर्जर को 17 वोटों से हराया। कांग्रेस के मीणा को 31 वोट मिले, जबकि भाजपा को 17 वोट। त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था की सबसे बड़ी पंचायत जिला परिषद में कांग्रेस की सत्ता 11 साल बाद लौटी। नवनिर्वाचित जिला प्रमुख मीणा 33 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। जिला परिषद के आंकड़ों पर नजर डालें तो 66 साल के इतिहास में अब तक 8 बार कांग्रेस और 5 बार भाजपा का जिला प्रमुख बना। इसके अलावा प्रशासक का राज रहा। ऊपरमाल क्षेत्र से सबसे पहले जिला प्रमुख बनने का गौरव कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री स्व.शिवचरण माथुर को मिला। वेे 11 मार्च 1961 से 25 फरवरी 1965 तक जिला प्रमुख रहे। इसके बाद मांडलगढ़ के रहने वाले राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रहे स्व.हफीज मोहम्मद 7 जनवरी 1982 को जिला प्रमुख बने। उन्होंने 10 जुलाई 1988 तक सत्ता संभाली।
इसके बाद कांग्रेस से ही कमला धाकड 12 फरवरी 2000 से 9 फरवरी 2005 तक, भाजपा से इंजी.कन्हैयालाल धाकड़ 10 फरवरी 2005 से 17 फरवरी 2010 तक तथा भाजपा के ही शक्ति सिंह हाड़ा 2 फरवरी 2016 से 7 फरवरी 2020 तक जिला प्रमुख रहे। कांग्रेस के रतन लाल भील 12 फरवरी 1998 से 11 फरवरी 2000 तक कार्यवाहक जिला प्रमुख रहे। प्रमुख चुनाव में एक बार फिर ऊपरमाल का वर्चस्व नजर आया और मांडलगढ़ के पूर्व प्रधान खनन व्यवसायी कैलाश मीणा ने गांवों की सत्ता के सिरमौर बने।
कांग्रेस में जश्न, भाजपा में मायुसी
कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट एवं कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव पूर्व बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर की रणनीति काम आई। ग्यारह साल के इंतजार के बाद कांग्रेस ने जिला परिषद में कमबैक किया। कैलाश मीणा के जिला प्रमुख बनते ही कांग्रेस ने जाट व गुर्जर के नेतृत्व में जमकर आतिशबाजी की। कलेक्ट्रेट से जिला कांग्रेस कार्यालय तक जुलूस निकाला। आतिशबाजी की। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। उधर, भाजपा में मायूसी छाई है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
कांग्रेस की सुनीता कौशिक का उप जिला प्रमुख बनना तय
11 घंटे पहले
बेअसर होती दवाएं: एंटीबायोटिक की मनमानी पड़ रही सेहत पर भारी- एमजीएच में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर मंथन
11 घंटे पहले
सोना सस्ता होने से शादी वाले घरों में रौनक, गोल्ड लोन वालों पर अतिरिक्त रकम का संकट
एक दिन पहले
शादियों के सीजन में रहे अलर्ट : व्हाट्सएप पर आ रहे शादी के संदिग्ध कार्ड
एक दिन पहले
सर्द हवाओं में घुली तिल-गुड़ की मिठास, चौराहों पर महकने लगे जलेबी-दूध
एक दिन पहले
501 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा पेंच के बालाजी मंदिर का सरोवर, बालाजी का किया श्रृंगार
एक दिन पहले