अमेरिकी अदालत ने नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक
वाशिंगटन । वाशिंगटन की एक संघीय अदालत ने जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता को सीमित करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयास पर रोक लगा दी है। यह जानकारी 'अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन' ने दी है, जिसने पीड़ित परिवारों की ओर से इस मामले में चुनौती देने में मदद की थी। 'नाथन बनाम ट्रंप' मामला अमेरिका में जन्मजात नागरिकता को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकारी आदेश को चुनौती देने वाला एक प्रमुख कानूनी विवाद है। इससे पहले जून में, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप द्वारा नागरिकता पर लगाई गई पिछली पाबंदियों को खारिज कर दिया था। एसीएलयू ने कहा कि कोर्ट ने प्रशासन की उस कोशिश को ठुकरा दिया, जिसके जरिए वे संवैधानिक गारंटी में और अपवाद जोड़ना चाहते थे।
बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को कोर्ट ने कहा, "राष्ट्रपति अमेरिका में जन्मे और अमेरिकी कानूनों के दायरे में आने वाले बच्चों के लिए 'जन्मजात नागरिकता' के अधिकार में कोई नया अपवाद नहीं जोड़ सकते।"
ट्रंप के 6 अगस्त के आदेश में संघीय एजेंसियों को निर्देश दिया गया था कि वे कुछ ऐसे लोगों को नागरिकता न दें, जिनके माता-पिता में से कोई भी अमेरिकी नागरिक नहीं है।
इस आदेश के दायरे में वे बच्चे आते थे जिनके माता-पिता प्रशासन की परिभाषा के अनुसार 'एलियन एनिमी' (विदेशी दुश्मन) हैं, या जो विदेशी सरकारों के कर्मचारी हैं, या फिर वे माता-पिता जो अमेरिका में बच्चे को जन्म देकर नागरिकता हासिल करने के लिए किसी व्यावसायिक समझौते में शामिल हैं। इस आदेश में स्पष्ट रूप से 'पेड सरोगेसी' (पैसे देकर सरोगेसी) के मामलों को भी शामिल किया गया था।
विदेशी सरकार से जुड़े प्रावधान में केवल राजदूत ही नहीं, बल्कि दूतावास और वाणिज्य दूतावास के विशिष्ट कर्मचारी और आधिकारिक हैसियत से काम करने वाले अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।
प्रशासन ने तर्क दिया था कि ये श्रेणियां सुप्रीम कोर्ट द्वारा मान्यता प्राप्त 'जन्मजात नागरिकता' के संरक्षण के दायरे में नहीं आती हैं।
अगस्त की घोषणा के साथ दिए गए स्पष्टीकरण में, व्हाइट हाउस ने कहा कि यह कदम 'जन्मजात नागरिकता' से जुड़े उन अपवादों के अनुरूप है जो पहले से चले आ रहे हैं। इसके अलावा, ट्रंप ने एक और आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अमेरिका में बच्चे को जन्म देकर नागरिकता हासिल करने के उद्देश्य से की जाने वाली यात्राओं पर रोक लगाएं।
एसीएलयू और उसके सहयोगी संगठनों ने 28 सितंबर को वाशिंगटन में यह मुकदमा दायर किया। इससे पहले, उन्होंने एक अलग कानूनी कार्रवाई शुरू करने के बजाय, नागरिकता से जुड़े अपने पुराने मामले के जरिए ही अगस्त की इन पाबंदियों को चुनौती देने की कोशिश की थी।
इस मामले से जुड़े समूहों में 'एशियन लॉ कॉकस', 'एनएएसीपी लीगल डिफेंस एंड एजुकेशनल फंड' और 'डेमोक्रेसी डिफेंडर्स फंड' के साथ-साथ राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के एसीएलयू संगठन शामिल हैं।
बुधवार को आया यह फैसला नई पाबंदियों से जुड़ा है। एसीएलयू के अनुसार, यह सुप्रीम कोर्ट के जून के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें उन बच्चों को सुरक्षा दी गई थी जिन्हें ट्रंप के पहले आदेश के तहत नागरिकता से वंचित कर दिया जाता।
और भी अंतरराष्ट्रीय की खबरें
और देखें
ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर'
23 नवम्बर 2026
ईरान पर हमले से भड़क सकता है बड़ा क्षेत्रीय युद्ध, आईडीएफ की नेतन्याहू को चेतावनी
23 नवम्बर 2026
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी मंत्री पहली बार भारत पहुंचे
20 नवम्बर 2026
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक, परमाणु हथियारों से लेकर होर्मुज संकट तक हुई चर्चा
19 नवम्बर 2026
जिनपिंग-ट्रंप बैठक: अमेरिकी राष्ट्रपति बोले-जब तक हम सत्ता में, हमारे बीच कोई समस्या नहीं
19 नवम्बर 2026
सॉफ्टवेयर बग ने अमेरिकी बैंकों का कामकाज रोका
17 नवम्बर 2026