राजस्थान की 3626 पंचायतों में आज पंच और सरपंच के लिए नामांकन
राजस्थान की 3626 पंचायतों में आज पंच और सरपंच के लिए नामांकन हो रहे हैं। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। 1.06 करोड़ वोटर 3626 सरपंचों और 33804 वार्ड पंचों का चुनाव करेंगे।
पंचायत चुनावों के दूसरे फेज में 1 करोड़ 6 लाख 56 हजार 127 वोटर हैं, जिनमें 55 लाख 19 हजार 336 पुरुष और 51 लाख 36 हजार 744 महिला वोटर हैं।
पंच और सरपंच के चुनावों के लिए कल वोटिंग के तत्काल बाद गिनती शुरू होगी और देर रात तक नतीजे आएंगे। पहले वार्ड पंचों के वोटों की गिनती होगी और उसके बाद सरपंच के वोट गिने जाएंगे।
वार्ड पंच और सरपंच के लिए नामांकन, स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी होती है। दूसरे फेज में चुनाव वाली पंचायतों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नामांकन हुए। साढ़े 11 बजे तक नामांकनों की स्क्रूटनी हुई। दोपहर बाद 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
दोपहर 2 बजे के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा और चुनाव लड़ने वाले फाइनल उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम संचालित
2 घंटे पहले
शिखर अग्रवाल ने जिस रिसॉर्ट में खरीदे विला, उसी कंपनी को सरकार से मिला 115 करोड़ का निवेश पैकेज
3 घंटे पहले
33 अफसरों की आई शामत! भजनलाल सरकार ने इंक्रीमेंट और पेंशन पर लगाई रोक
3 घंटे पहले
’मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मानवीय पहल बनी जीवन का वरदान
4 घंटे पहले
सीएम भजनलाल शर्मा ने डिग्गी कल्याणजी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की
4 घंटे पहले
मुख्यमंत्री ने सेन्ट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक कर आमजनों के साथ की आत्मीय मुलाकात, समस्याएं सुनीं
4 घंटे पहले