मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान की 3626 पंचायतों में आज पंच और सरपंच के लिए नामांकन हो रहे हैं। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।
  • बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अब तक 5 लोगों की मौत
  • देश में कैंसर की 543 दवा ब्रांडों और पैक की कीमतों में बदलाव ,राष्ट्रीय नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) के फैसले के बाद 397 यानी 73% दवाओं के दाम घटाए ।
भीलवाड़ा

कमला हत्याकांड:  हत्यास्थल पर तीनों आरोपियों को ले गई पुलिस, शुरू की छत की खुदाई

- खुदाई से जांच को मिल सकती है नई दिशा -  चौथा आरोपी कालू तापडिय़ा अभी भी फरार

ल

लोकेश सोनी, भीलवाड़ा

29 अक्टूबर 2026, 01:48 PM 2 मिनट में पढ़ें

कमला हत्याकांड:  हत्यास्थल पर तीनों आरोपियों को ले गई पुलिस, शुरू की छत की खुदाई

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। शहर के सुभाष नगर और भीमगंज थाना क्षेत्र में हुए दिल दहला देने वाले कमला देवी कांकरिया हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे रूह कंपा देने वाले सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। साक्ष्य मिटाने के लिए रची गई खौफनाक साजिश को लेकर अब पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड द्वारा चिह्नित संदिग्ध स्थानों के आधार पर गुरुवार सुबह से पुलिस आरोपी के मकान की छत पर खुदाई करवा रही है। इसके लिए तीनों आरोपियों को हत्या स्थल ले जाया गया है। उधर पुलिस ने बुधवार को मृतका की पहचान और हड्डियों के अवशेषों की पुष्टि के लिए उदयपुर से कमला देवी की बड़ी बहन उगम देवी को बुलाकर ब्लड सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक लैब भेजा गया है और तीसरे आरोपी आर्यन उर्फ चूचा को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। फरार चल रहे चौथे आरोपी रवि के भतीजे कालू तापडिय़ा को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है। इसके साथ ही मृतका से लूटे गए करीब 22 से 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। 
8 साल से लापता मकान मालिक की तलाश 

मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा जिस आरके कॉलोनी स्थित मकान में रह रहा था, उसका असली मालिक पिछले 8 साल से रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब है, जिसको लेकर पुलिस ने अलग एंगल से जांच तेज कर दी है।
कत्ल के बाद 40 लोगों की पार्टी
गौरतलब है कि हत्या के ठीक अगले दिन आरोपी रवि के घर पर 40 से अधिक लोगों के लिए मटन और शराब की पार्टी रखी गई थी। पुलिस इस एंगल से सच उगलवाने के लिए आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है। भीमगंज पुलिस और उच्च अधिकारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस टीम ने कोठारी नदी से अब तक हड्डियों के करीब 40 टुकड़े बरामद किए हैं। अंदेशा है कि साक्ष्य मिटाने के इरादे से जली हुई हड्डियों को बोरियों में भरकर नदी में बहाया गया था।  

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें