मुख्य सामग्री पर जाएं

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जयपुर से दुबई के लिए आज से नई फ्लाइट शुरू:सप्ताह में 3 दिन मिलेगी सुविधा
  • बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह यनम के पास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने की आशंका है।
  • अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत:199 रन का टारगेट 13.2 ओवर में हासिल किया, सीरीज भी जीती
भीलवाड़ा

कमला हत्याकांड:  दो आरोपी सात दिन के रिमांड पर, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

ल

लोकजीवन संवाददाता

28 अक्टूबर 2026, 01:38 PM 3 मिनट में पढ़ें

कमला हत्याकांड:  दो आरोपी सात दिन के रिमांड पर, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। वीर सावरकर चौक निवासी कमला देवी कांकरिया की निर्मम हत्या और 22 लाख रुपये के गहनों  की लूट के मामले में भीमगंज थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में पहले पकड़े गए मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा और उसके साथी हीरा सिंधी के बाद पुलिस ने अब तीसरे आरोपी आर्यन दाधीच (19) उर्फ चूचा (पुत्र जीतू शर्मा, निवासी मलाण) को भी गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की गहन पूछताछ और मामले की कडिय़ां जोडऩे के लिए पुलिस को 7 दिन का पुलिस रिमांड सौंपा है।
घटनाक्रम और वारदात का पूरा टाइमलाइन

12 अक्टूबर को कमला देवी अचानक लापता हो गईं। इसी शाम मुख्य आरोपी रवि तापडय़िा ने उधारी चुकाने का नाटक करके महिला को अपने पास बुलाया और अपने मकान में ले जाकर उनका गला दबा दिया। 13-14 अक्टूबर को काम करने वाली बाई घर पहुंची, लेकिन घर पर ताला लगा मिला। 14 अक्टूबर को काम वाली बाई ने कमला देवी की बहू रवीना को उनके गायब होने की सूचना दी। 15 अक्टूबर को बहु रवीना ने भीमगंज थाने में सास की गुमशुदगी/मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई। 26-27 अक्टूब को  पुलिस नेमुख्य आरोपी रवि तापडय़िा और उसके साथी हीरा सिंधी को दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर कोठारी नदी से जलाए गए शव के अवशेष/हड्डियां बरामद की गईं।
हत्या और सबूत मिटाने का खौफनाक तरीका
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रवि तापडिय़ा (43), जो मृतका के पति का पूर्व रिकवरी एजेंट था, रंजिश और लूट के इरादे से महिला को अपने ठिकाने पर लाया था। गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। अगली सुबह जले हुए शव पर पानी डालकर उसे ठंडा किया गया और बची हुई हड्डियों व राख को बाल्टी में भरकर कोठारी नदी में फेंक दिया गया। इसके बाद आरोपी महिला के सोने के झुमके, कंगन और गले का हार (कुल 15 तोला सोना) लूटकर फरार हो गए थे। सीओ सिटी सज्जन सिंह के अनुसार, आर्यन दाधीच की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस जघन्य हत्याकांड की पूरी साजिश, लूटे गए जेवर की बरामदगी और इस अपराध में शामिल अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी सबूतों को जुटाया जा सके।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें