दो ज्वेलर्स शॉप के शटर तोड़ किए लाखों के जेवरात पार, सीसीटीवी में कैद हुए चार चोर
-पहचान छिपाने के लिए लगाया नकाब - दूकान में सीसीटीवी पर लगाया गोबर
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। हनुमाननगर थाना क्षेत्र के इटुंदा गांव में चोरों ने एक ही रात में दो ज्वेलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि वारदात पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई। चोरी की इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार चोरों ने इटुंदा गांव में आशुतोष सोनी की बाबा श्याम ज्वेलर्स दुकान का शटर तोडक़र करीब 5 से 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वहीं, विशाल सोनी की ज्वेलर्स दुकान को भी निशाना बनाया गया, जहां से करीब एक किलो चांदी और एक तोला सोने के जेवरात चोरी होने की जानकारी सामने आई है। चोरों ने दोनों दुकानों के शटर तोडक़र वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। चोरी गए आभूषणों की वास्तविक कीमत का आकलन पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
चार चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
इस चोरी की वारदात से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। दुकान के अंदर घुसे चार चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरों पर कपड़ा बांध रखा था। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस के लिए आरोपियों की गतिविधियों और वारदात को अंजाम देने के तरीके की जांच करना अहम हो गया है। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए भी चालाकी दिखाई। आशुतोष सोनी की दुकान पर लगे कैमरे तोड़ दिए गए, जबकि पास ही स्थित श्री अंबे मोबाइल की दुकान पर लगे एक कैमरे पर गोबर लगा दिया गया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकें। हालांकि, वारदात से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में चार चोरों के दिखाई देने की जानकारी सामने आने से पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
मौके पर पहुंची पुलिस, फुटेज के आधार पर जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने पर हनुमाननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई राजेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जानकारी जुटाई। हनुमाननगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने, उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाने और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
जनप्रतिनिधियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
दो ज्वेलर्स की दुकानों में एक साथ चोरी की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सरपंच माया देवी, पूर्व सरपंच अनु सिंह, ताराचंद मीना, विकास भारद्वाज, अमित प्रजापत, परमेश्वर बांगड़, भगवान प्रजापत और विनोद चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने वारदात पर विरोध जताते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। थाना प्रभारी गणेशराम मीणा ने बताया कि इटुन्डा चौकी पर दो जनों का स्टॉफ रहता है लेकिन चुनाव ड्यूटी के चलते रात्रि को चौकी पर नहीं थे,पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हे जल्द ही पुलिस वारदात का खुलासा करेगी।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
आसींद में चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्षद के साथ मारपीट का आरोप, थाने पहुंचा मामला
एक घंटा पहले
कमला हत्याकांड: दो आरोपी सात दिन के रिमांड पर, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
एक घंटा पहले
नागदी बांध मोड़ बना खूनी ब्लैक स्पॉट,अंधेरे में पानी में समाई क्रेटा, मूर्तिकार की दर्दनाक मौत
एक घंटा पहले
चांद के दीदार से लेकर सोशल मीडिया सेल्फी तक बदला त्योहार का अंदाज
एक घंटा पहले
VideoNews - कमला देवी को किडनैप कर गहने लूटे, शव को छत पर जलाकर अवशेष नदी में फेंके, मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा गिरफ्तार
एक दिन पहले
गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच व पोषण किट वितरित, टीबी रोगियों को मिला राशन
एक दिन पहले