सुहाग का महापर्व करवा चौथ आज: अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
- सज-धज कर चांद का दीदार करेंगी महिलाएं - शाम 5.58 से 6.56 बजे तक पूजा का मुहूर्त
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। प्रेम, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक पावन पर्व करवा चौथ गुरुवार को भीलवाड़ा शहर सहित पूरे जिले में अपार श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अपने पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, संकटों से रक्षा और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि की मंगलकामना को लेकर सुहागिन महिलाएं सुबह से ही कठोर निर्जला व्रत का पालन कर रही हैं। नवविवाहिताओं से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक में इस पर्व को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। करवा चौथ के पावन अनुष्ठान का आरंभ गुरुवार तडक़े सूर्योदय से पूर्व सास और बड़ों द्वारा दी गई पारंपरिक ‘सरगी’ ग्रहण करने के साथ हुआ। सरगी के बाद महिलाओं ने निर्जला व्रत का संकल्प लिया। दिनभर अन्न-जल का त्याग कर महिलाएं करवा माता और भगवान शिव-पार्वती के ध्यान में लीन हैं। दोपहर बाद से ही घरों और सामूहिक पूजा स्थलों पर करवा चौथ की कथा सुनने की तैयारियां शुरू हो गईं, जहां सुहागिनें एक साथ बैठकर करवा फेरने की रस्म निभाएंगी।
ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है यह करवा चौथ
इस वर्ष का करवा चौथ ग्रहों और नक्षत्रों के हिसाब से अत्यंत फलदायी व कल्याणकारी माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का अत्यंत शुभ व फलदायी संयोग बना हुआ है। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर कर रहा है, जो पति-पत्नी के रिश्ते में आपसी सामंजस्य, सौहार्द और अटूट प्रेम को मजबूत करने वाला है। इस बार शुक्र अस्त का कोई दोष नहीं है, जिससे व्रत और अनुष्ठान का पूर्ण फल व्रतियों को प्राप्त होगा।
पंचांग के अनुसार पूजा का यह रहेगा श्रेष्ठ मुहूर्त
शाम 5.58 बजे से 6.56 बजे तक पूजा का सबसे उत्तम समय रहेगा। शाम को गोधूलि वेला में माता पार्वती, भगवान शिव, श्रीगणेश और करवा माता की विधिवत षोडशोपचार पूजा की जाएगी। इसके बाद सुहागिनें बेसब्री से छत और आंगनों में चांद के दीदार की प्रतीक्षा करेंगी। जिले में चंद्रोदय का संभावित समय रात्रि 8.17 बजे बताया गया है। चंद्रमा के प्रकट होते ही महिलाएं चलनी की ओट से पहले चांद और फिर अपने पति का चेहरा देखकर उनकी आरती उतारेंगी। इसके बाद चंद्रमा को जल का अर्घ्य अर्पित कर, पति के हाथों से पहला घूंट पानी पीकर अपना निर्जला व्रत पूर्ण करेंगी।
बाजारों में छाई रौनक, 16 शृंगार में सजीं सुहागिनें
त्योहार के मद्देनजर पिछले दो-तीन दिनों से भीलवाड़ा के प्रमुख बाजारों आजाद चौक, नागौरी गार्डन, सूचना केंद्र, रेलवे स्टेशन रोड और मुख्य बाजारों में खासी चहल-पहल रही। बुधवार देर रात तक महिलाएं हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाने और सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी में जुटी रहीं। पारंपरिक मिट्टी और पीतल के करवे, चलनी, पूजन सामग्री, लाल-पीली साडय़िों और आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
सांवरिया सेठ मंदिर में करवा चौथ पर ठाकुर जी ने राधा रानी को पिलाया जल
एक घंटा पहले
स्वर्णकार समाज ने की चैन स्नेचिंग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
एक घंटा पहले
कमला हत्याकांड: हत्यास्थल पर तीनों आरोपियों को ले गई पुलिस, शुरू की छत की खुदाई
2 घंटे पहले
आसींद में चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्षद के साथ मारपीट का आरोप, थाने पहुंचा मामला
एक दिन पहले
कमला हत्याकांड: दो आरोपी सात दिन के रिमांड पर, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
एक दिन पहले
दो ज्वेलर्स शॉप के शटर तोड़ किए लाखों के जेवरात पार, सीसीटीवी में कैद हुए चार चोर
एक दिन पहले