भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने IAS शिखर अग्रवाल और अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच की तेज
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने IAS शिखर अग्रवाल और अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच तेज कर दी है। जांच के सिलसिले में एसीबी ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल को पत्र लिखकर कई अहम दस्तावेज मांगे हैं। इनमें रिसॉर्ट से जुड़ी मंजूरियों, अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और उनमें समय-समय पर किए गए बदलावों का रिकॉर्ड शामिल है।
एसीबी सूत्रों के अनुसार, जयपुर नगर-प्रथम इकाई ने IAS शिखर अग्रवाल व अन्य के संबंध में प्रदूषण नियंत्रण मंडल से संबंधित पत्रावलियां और नोटशीट मांगी हैं।
एसीबी ने अप्रैल 2022 से फरवरी 2024 के बीच विभिन्न परियोजनाओं को जारी किए गए 'कंसेंट टू एस्टेब्लिश' और 'कंसेंट टू ऑपरेट' सहित अन्य NOC का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही यह भी बताने को कहा है कि इन स्वीकृतियों को जारी करते समय निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का कितना पालन किया गया।जांच एजेंसी ने संबंधित अधिकारियों की भूमिका, मामलों के निस्तारण और स्वीकृति प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज भी मांगे हैं।
एसीबी ने इस अवधि में स्वीकृतियों के लिए निर्धारित चेकलिस्ट में किए गए बदलावों का विवरण और उनके पीछे का औचित्य भी मांगा है। इसके अलावा लैंड कन्वर्जन और फॉरेस्ट एनओसी से जुड़ी शर्तों में यदि कोई बदलाव किया गया तो उसके लिए सक्षम स्तर से मिली मंजूरी, संबंधित पत्रावलियां और नोटशीट उपलब्ध कराने को कहा गया है।
जांच के दायरे में नाहरगढ़ इको सेंसिटिव जोन भी है। एसीबी ने 8 मार्च 2019 को जारी नोटिफिकेशन और जोनल मास्टर प्लान में बाद में किए गए किसी भी बदलाव से संबंधित रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही बदलाव के कारण, उसे मंजूरी देने वाले अधिकारी और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
एसीबी अब इन दस्तावेजों के आधार पर स्वीकृतियों की प्रक्रिया, नियमों में बदलाव और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
तीन वर्षों में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए लगभग 3 हजार 200 करोड़ रुपये का किया प्रावधान : भजनलाल शर्मा
17 घंटे पहले
हमारे प्राचीन राष्ट्र की उत्पत्ति ही दुनिया को परोपकार से बांधने के लिए हुई है: मोहन भागवत
17 घंटे पहले
'वसुंधरा राजे ने पकड़े थे सोनिया के पैर’-बेनीवाल कांग्रेस के साथ पूर्व सीएम पर जड़े गंभीर आरोप
13 नवम्बर 2026
सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ से बदल रही है जनसांख्यिकी - भजनलाल शर्मा
13 नवम्बर 2026
एसआईआर में कटे 31 लाख वोट, अब 11.47 लाख नए मतदाता जुड़े; 5.26 करोड़ के पार पहुंची संख्या
13 नवम्बर 2026
जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल
12 नवम्बर 2026