कमला हत्याकांड: मुख्य आरोपी का भतीजा कालू तापडिय़ा 10 तक रिमांड पर, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे!
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। भीमगंज थाना पुलिस ने कमला देवी कांकरिया हत्याकांड में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए चौथे आरोपी कालू पुत्र किशोर तापडिय़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छिप रहा था। भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा का भतीजा कालू वारदात के बाद से ही अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के अमरगढ़ गांव के जंगल में छिपा हुआ है। इस पर सब इंस्पेक्टर अमर सिंह की पुलिस टीम और डीएसटी ने संयुक्त रूप से दबिश देकर उसे दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने अंकल रवि तापडिय़ा के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने में सहयोग किया था। हत्या के बाद शव को मकान की छत पर जलाया गया, और साक्ष्य मिटाने के लिए राख, कोयले और हड्डियों को नदी-नालों में फेंककर छत पर सीमेंट का घोल चढ़ा दिया गया था। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि हीरा सिंधी ने सट्टे के कर्ज को चुकाने और रुपयों की जरूरत के चलते रवि तापडिय़ा के साथ मिलकर कमला देवी के गहने लूटने और हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने की चूडिय़ां, चेन, पेंडल और मंगलसूत्र जैसे आभूषण बरामद किए हैं। कोर्ट ने आरोपी कालू को 10 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी सर्विलांस ने एक के बाद एक कई पर्दाफाश किए हैं। रिमांड के दौरान पुलिस अन्य सहयोगियों और साक्ष्य छिपाने के तौर-तरीकों की गहराई से जांच कर रही है, जिससे इस मामले में संलिप्त अन्य चेहरों को भी जल्द बेनकाब किया जा सके।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
दीपावली पर ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 6 से 8 नवंबर तक रूट डायवर्जन
7 घंटे पहले
धनतेरस आज: छह दिवसीय दीपोत्सव का श्रीगणेश, बाजारों में बरस रहा धन
7 घंटे पहले
रोडवेज कर्मचारियों को 6 साल बाद मिला दीपावली का बड़ा तोहफा, वेतन के साथ मिलेगा बोनस
7 घंटे पहले
रोडवेज कर्मचारियों को 6 साल बाद मिला दीपावली का बड़ा तोहफा, वेतन के साथ मिलेगा बोनस
7 घंटे पहले
399 रुपये में 365 दिन का मोबाइल रिचार्ज दिलाने का फर्जी ऑफर, खाली हो सकता है बैंक खाता
7 घंटे पहले
दीपावली पर महंगाई का तडक़ा: सूखे मेवे के दाम बढऩे से बदला बाजार का गणित, गिफ्ट पैक महंगे
7 घंटे पहले