मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
भीलवाड़ा

धनतेरस आज: छह दिवसीय दीपोत्सव का श्रीगणेश, बाजारों में बरस रहा धन

- सर्राफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल की दुकानों पर भीड़ - इस बार धनतेरस से लेकर अन्नकूट तक बेहद दुर्लभ और शुभ योग

ल

लोकजीवन संवाददाता

06 नवम्बर 2026, 02:31 PM 3 मिनट में पढ़ें

धनतेरस आज: छह दिवसीय दीपोत्सव का श्रीगणेश, बाजारों में बरस रहा धन

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में छह दिवसीय दीपोत्सव का श्रीगणेश शुक्रवार को धनतेरस के साथ हो चुका है। धन और समृद्धि का यह महापर्व शहर में पूरी परवान पर है और सुबह से लेकर देर रात तक बाजारों में खरीदारों का तांता लगा हुआ है। सर्राफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडीमेड कपड़ा, ऑटो मोबाइल और सजावटी सामानों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। धनतेरस के इस पावन पर्व को लेकर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को दुल्हन की तरह सजाया है, जिससे बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। व्यापार जगत को इस बार के त्यौहारी सीजन में बम्पर कारोबार की पूरी उम्मीद है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार धनतेरस से लेकर अन्नकूट तक बेहद दुर्लभ और शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें की गई खरीदारी और पूजा-अर्चना से घर-परिवार मेंार वर्ष भर धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। 
सर्राफा बाजार मुख्य आकर्षण का केंद्र 

शहर के प्रमुख बाजारों में सर्राफा बाजार मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ चांदी के सिक्कों की भारी मांग है। इसके अलावा रेडिमेड कपड़ों में जींस-टीशर्ट, टॉप, कुर्ती-पायजामा और बच्चों के कपड़ों की जमकर बिक्री हो रही है, तो वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में नए दोपहिया व चौपहिया वाहनों की डिलीवरी के लिए भी ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
रंग-बिरंगे सजे बाजार और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दीपावली के इस पावन पर्व को देखते हुए पूरे शहर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। विद्युत रोशनी ने पूरे शहर को अकल्पनीय रूप से जगमगा दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। बाजारों में भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख मार्गों पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है तथा मुख्य बाजारों में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।
पटाखा बाजारों में दिखा आतिशी रोमांच 
राजेंद्र मार्ग स्कूल मैदान, लेबर कॉलोनी मैदान और ग्रामीण हाट में सजे पटाखा बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों का हुजूम उमड़ रहा है। कुल 76 स्टॉलों वाले इन बाजारों में इस बार 100 से अधिक प्रकार के नए और आधुनिक पटाखे उपलब्ध हैं। व्यापारियों ने बताया कि इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  से सृजित नई आतिशबाजी श्रृंखलाओं, रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरने वाले वन ट्रेवी शॉट, पैराशूट, उडऩ तश्तरी, स्काई धमाल, हेलीकॉप्टर और मयूर आतिशबाजी की खासी मांग है। इसके साथ ही राजनेताओं, क्रिकेटरों और फिल्मी सितारों के नाम वाले पटाखे भी बच्चों और युवाओं को खूब लुभा रहे हैं। 
पटाखों की कीमतों में  10 प्रतिशत की मामूली वृद्धि
राहत की बात यह है कि इस साल पटाखों की कीमतों में मात्र 5 से 10 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता की जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है और लोग दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं। 

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें