मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
भीलवाड़ा

399 रुपये में 365 दिन का मोबाइल रिचार्ज दिलाने का फर्जी ऑफर, खाली हो सकता है बैंक खाता

ल

लोकजीवन संवाददाता

06 नवम्बर 2026, 02:28 PM 2 मिनट में पढ़ें

399 रुपये में 365 दिन का मोबाइल रिचार्ज दिलाने का फर्जी ऑफर, खाली हो सकता है बैंक खाता


भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। यदि आपको भी सोशल मीडिया या किसी अनजान लिंक के जरिए 399 रुपये में पूरे साल का मोबाइल रिचार्ज देने का लुभावना संदेश मिल रहा है, तो सतर्क हो जाइए क्योंकि यह साइबर ठगों द्वारा बिगाड़ा गया जाल है जो आपकी गाढ़ी कमाई को पल भर में साफ कर सकता है। साइबर ठग अक्सर लोगों को लुभाने के लिए 399 रुपये में 365 दिन का रिचार्ज, अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट जैसे आकर्षक दावे भेजते हैं और फर्जी वेबसाइट का लिंक थमा देते हैं। लिंक खोलने पर मोबइल नंबर, ओटीपी, बैंकिंग जानकारी या यूपीआई पिन जैसी संवेदनशील जानकारियां मांगी जाती हैं, या फिर फर्जी ऐप डाउनलोड करवाकर फोन का पूरा डेटा चुरा लिया जाता है।

बचाव के लिए इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान
ेंसोशल मीडिया पर मिलने वाले सस्ते रिचार्ज के लिंक से दूर रहें। रिचार्ज प्लान की जानकारी हमेशा संबंधित टेलीकॉम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर ही जांचें। कोई भी वैध रिचार्ज ऑफर इन गोपनीय जानकारियों की मांग नहीं करता। अनजान वेबसाइट से किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड करने से बचें। सीमित समय का लालच देकर भुगतान कराने वाले ऑफर्स की पहले सत्यता जाँच लें। 
1930 साइबर हेल्पलाइन पर करे शिकायत
यदि आपके साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल का उपयोग करें। सस्ते रिचार्ज का लालच कई बार भारी वित्तीय नुकसान का कारण बन जाता है। मोबाइल रिचार्ज का कोई भी ऑफर तभी सुरक्षित है जब उसकी पुष्टि आधिकारिक माध्यम से की गई हो। सतर्कता ही साइबर फ्रॉड से बचने का एकमात्र अचूक उपाय है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें