सरस डेयरी में एयर स्ट्राइक से भडक़ी आग, मिनटों में पहुंची पुलिस, दमकल और एंबुलेंस
- घायलों को कराया महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती - वास्तविक संकट से पहले बचाव कार्य का अभ्यास
भीलवाड़ा। जिले में किसी भी आपातकालीन स्थिति या संभावित संकट से निपटने के लिए प्रशासनिक तंत्र, पुलिस, बचाव दलों और स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता को परखने के लिए सोमवार को अजमेर रोड स्थित सरस डेयरी परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर तथा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार आयोजित यह अभ्यास एयर स्ट्राइक से आग लगने जैसी आपात स्थिति के मॉडल पर आधारित रहा। मॉक ड्रिल के दौरान जैसे ही डेयरी परिसर में आपातकालीन सायरन बजा, एहतियातन ब्लैकआउट प्रोटोकॉल लागू करते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। सायरन और ब्लैकआउट के बीच आपात स्थिति की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम, नागरिक सुरक्षा दल, अग्निशमन विभाग और मेडिकल टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। एक ओर दमकल की गाड़ी और होज पाइप के जरिए आग बुझाने व पानी की बौछारों के बीच अभ्यास चलता नजर आया, वहीं दूसरी ओर परिसर में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस के जवानों के साथ सरस वाहन के पास बड़ी संख्या में लोग और कार्मिक मुस्तैद दिखाई दिए।
घायलों को पहुंचाई तत्काल चिकित्सा सहायता
अभ्यास के दौरान एयर स्ट्राइक से उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों के अनुरूप प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने, आग पर काबू पाने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता पहुंचाने की कार्रवाई की गई। 108 एंबुलेंस सेवा के पास स्ट्रेचर पर लेटे घायल को पुलिसकर्मी, मेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मी संभालते व प्राथमिक उपचार के साथ एंबुलेंस तक ले जाते दिखे। वहीं अस्पताल में सिर पर पट्टी बंधे एक घायल को ऑक्सीजन मास्क व उपचार देते स्वास्थ्यकर्मी तथा पास खड़े चिकित्सक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी स्थिति का जायजा लेते नजर आए।
आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की बारीकी से जांच
इस पूरे अभ्यास में विभिन्न विभागों के बीच सूचना के त्वरित आदान-प्रदान, संसाधनों के समुचित उपयोग और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. हरितिमा ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य एयर स्ट्राइक जैसी आकस्मिक व चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, चिकित्सा विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों की तत्परता, कार्यक्षमता व आपसी समन्वय का आकलन करना रहा।
वहीं एडीएम सिटी प्रतिभा देवटिया और उपखंड अधिकारी प्रमोद सिरवी ने कहा कि इस अभ्यास के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि किसी भी वास्तविक आपात स्थिति में बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें और प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता व बेहतर उपचार मिल सके। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य, उपखंड अधिकारी प्रमोद सिरवी सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, मेडिकल टीम, बचाव दल, एसडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा दल के सदस्य मौजूद रहे।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
कोटड़ी रोड पर हादसा: बाइक सवार दो जिगरी दोस्तों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
2 घंटे पहले
चेक अनादरण के मामलों के निस्तारण को विशेष लोक अदालत शुरू, 12 बैंचों पर हो रही सुनवाई
21 नवम्बर 2026
नन्हे कदमों की सुरक्षा के पल्स पोलियो महाअभियान कल से, निकाली जनजागरूकता रैली
21 नवम्बर 2026
प्र्रदूषण के खिलाफ अब देश के 4 लाख डॉक्टर मैदान में, आईएमए तैयार करेगा श्वेत पत्र
21 नवम्बर 2026
गांवों की सत्ता में कांग्रेस: जिला परिषद में भारी बढ़त, 16 में से 13 पंचायत समिति जीती, भाजपा को करारा झटका
20 नवम्बर 2026
देवउठनी ग्यारस पर सामूहिक विवाह सम्मेलनों की धूम, कई जोड़े बंधे विवाह सूत्र में
20 नवम्बर 2026