मुख्य सामग्री पर जाएं

शनिवार, 21 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बिजली निगमों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर होगी भर्ती:29 और 30 नवंबर को ऑनलाइन एग्जाम होगा
  • जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का बड़ा उलटफेर:19 में बढ़त बनाई, 5 में बहुमत
  • आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात अकवान:90kmph की रफ्तार से हवाएं चल रहीं
राजस्थान

बिजली निगमों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर होगी भर्ती

ल

लोकजीवन संवाददाता

20 नवम्बर 2026, 04:02 PM 2 मिनट में पढ़ें

बिजली निगमों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान के पांचों बिजली निगमों में जूनियर इंजीनियर के 869 पदों पर भर्ती होगी। 29 और 30 नवंबर को ऑनलाइन एग्जाम होगा। परीक्षा राजस्थान के 12 जिलों में आयोजित की जाएगी। गुरुवार को अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तारीख, समय और शहर की जानकारी जारी कर दी गई है।

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम की ओर से अभ्यर्थियों को यह जानकारी SMS और ई-मेल के जरिए भेजी गई है। एग्जाम सेंटर का नाम और उसका गूगल लिंक 25 नवंबर को जारी किया जाएगा। इसी दिन अभ्यर्थी बिजली निगमों की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती में इलेक्ट्रिकल के 727, मैकेनिकल के 110 और सिविल के 32 पद शामिल है।

    बिजली उत्पादन निगम ने परीक्षा केंद्रों की जानकारी में गोपनीयता बनाए रखने के लिए दो चरणों में सूचना जारी करने का फैसला किया है। पहले चरण में परीक्षा की तारीख, समय और शहर की जानकारी दी गई है। दूसरे चरण में परीक्षा केंद्र का नाम, गूगल लिंक और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी जारी की जाएगी।

    बिजली निगमों में जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-द्वितीय के 765 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा शहर की जानकारी 25 नवंबर को जारी की जाएगी। वहीं, जूनियर अकाउंटेंट के 371 पदों के लिए यह जानकारी 1 जनवरी को जारी होगी।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें