मुख्य सामग्री पर जाएं

शनिवार, 21 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बिजली निगमों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर होगी भर्ती:29 और 30 नवंबर को ऑनलाइन एग्जाम होगा
  • जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का बड़ा उलटफेर:19 में बढ़त बनाई, 5 में बहुमत
  • आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात अकवान:90kmph की रफ्तार से हवाएं चल रहीं
राजस्थान

राजस्थान में गलनभरी सर्दी, तापमान 10 डिग्री से नीचे:

ल

लोकजीवन संवाददाता

20 नवम्बर 2026, 04:06 PM 2 मिनट में पढ़ें

राजस्थान में गलनभरी सर्दी, तापमान 10 डिग्री से नीचे:

उत्तर भारत से चल रही सर्द हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। गुरुवार को सीकर, चूरू, पिलानी, फतेहपुर, अलवर, नागौर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।अचानक तापमान गिरने से इन शहरों में रात में ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में सर्दी और बढ़ सकती है।

खासकर उत्तरी राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के एरिया में तापमान में​ गिरावट होगी, जबकि दक्षिणी राजस्थान में अपेक्षाकृत थोड़ी कम सर्दी रहेगी।पिछले 24 घंटे में सीकर के फतेहपुर में सबसे ज्यादा सर्दी रही। यहां रात का तापमान 6 डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड हुआ।

       राजस्थान में गुरुवार को सभी इलाकों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप रही। सर्द हवाओं के कारण गुरुवार दिन में तेज धूप में भी तापमान में गिरावट हुई। 

         राजस्थान में गुरुवार को सबसे ज्यादा ठंडी रात फतेहपुर में रही, जहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां सुबह-शाम गलनभरी सर्दी शुरू हो गई। फतेहपुर के अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5, पिलानी में 9.7, चूरू, अलवर में 9.6, नागौर में 9.5 और करौली में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

     मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले एक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे शेखावाटी एरिया, बीकानेर संभाग के इलाकों में रात में सर्दी बढ़ने की संभावना है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें