185 सरपंचों व 1709 वार्ड पंचों के चुनाव कल, पंचायत चुनाव फेज-2: सुबह 7 से 6 बजे तक पड़ेंगे वोट
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिले की सात पंचायत समितियों की 185 ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा 1709 वार्ड पंचों के चुनाव कल होंगे। जिला प्रशासन ने 631 पोलिंग बूथ बनाए हैं। इन पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक बैलेट पेपर से मतदान होगा। 5 लाख 49 हजार 646 मतदाता गांव की ‘सरकार’ चुन सकेंगे। गांव का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा है। फूलिया कलां, रायपुर, सहाडा़, शाहपुरा, आसींद, हुरड़ा व शंभूगढ़ पंचायत समितियों की 185 पंचायतों में आज सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के सामने नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद प्राप्त फॉर्मों की जांच की गई। सरपंच व वार्ड पंच के दावेदार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए नामवापसी करवाने के लिए जोर-आजमाइश करते रहे। खासकर सरपंच पद के उम्मीदवार, ताकि उनकी जीत में कोई परेशानी नहीं आए। दोपहर 2 बजे तक नामवापसी के बाद चुनाव में रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। इसके बाद प्रत्याशियों ने मतदाताओं से अंतिम दौर का घर-घर संपर्क शुरू कर दिया। हालांकि वे पहले से ही प्रचार कर रहे थे। गांवों में ये चुनाव बहुत ही संवदेनशील माने जाते हैं, क्योंकि इसमें एक-एक वोट से हार-जीत होती है। यही वजह है कि उम्मीदवार अंतिम समय में कोई कोर-कसर नहीं रखना चाहते। चुनाव जीतने के लिए हर जतन किए जा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए हैं। पोलिंग पार्टियों ने भी बैलेट पेपर तैयार करना शुरू कर दिया है।
कहां-कितने सरपंच-पंचों के चुनाव
पंचायत समिति सरपंच वार्ड पंच
फूलियाकलां 25 241
रायपुर 29 249
सहाड़ा 30 294
शाहपुरा 26 220
आसीन्द 27 239
हुरड़ा 24 250
शंभूगढ़ 24 216
कुल 185 1709
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
मिलावटखोरों पर शिकंजा: तीन मिष्ठान भंडारों से मलाई बर्फी व मावे के सैंपल लिए, दो को सुधार नोटिस
9 घंटे पहले
खूबसूरत वादियों के बीच मौत का खतरनाक मोड़ नागदी बांध...
10 घंटे पहले
सांवरिया सेठ मंदिर में करवा चौथ पर ठाकुर जी ने राधा रानी को पिलाया जल
15 घंटे पहले
स्वर्णकार समाज ने की चैन स्नेचिंग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
15 घंटे पहले
कमला हत्याकांड: हत्यास्थल पर तीनों आरोपियों को ले गई पुलिस, शुरू की छत की खुदाई
15 घंटे पहले
सुहाग का महापर्व करवा चौथ आज: अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
15 घंटे पहले