मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान की 3626 पंचायतों में आज पंच और सरपंच के लिए नामांकन हो रहे हैं। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।
  • बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अब तक 5 लोगों की मौत
  • देश में कैंसर की 543 दवा ब्रांडों और पैक की कीमतों में बदलाव ,राष्ट्रीय नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) के फैसले के बाद 397 यानी 73% दवाओं के दाम घटाए ।
भीलवाड़ा

मिलावटखोरों पर शिकंजा: तीन मिष्ठान भंडारों से मलाई बर्फी व मावे के सैंपल लिए, दो को सुधार नोटिस

ल

लोकजीवन संवाददाता

29 अक्टूबर 2026, 07:54 PM 1 मिनट में पढ़ें

मिलावटखोरों पर शिकंजा: तीन मिष्ठान भंडारों से मलाई बर्फी व मावे के सैंपल लिए, दो को सुधार नोटिस

 भीलवाड़ा. दीपावली पर्व के मद्देनजर शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के प्रमुख मिठाई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा एवं डॉ. दिलराज मीणा की मौजूदगी में टीमों ने सघन निरीक्षण किया। दल ने तिलक नगर स्थित कीर्ति कंफेक्शनरी, जोधपुर मिष्ठान भंडार और सवाई भोज मिष्ठान भंडार की जांच की। यहां से मलाई बर्फी और मावे की मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए हैं। मानकों में कमी पाए जाने पर दो प्रतिष्ठानों को इम्प्रूवमेंट नोटिस थमाए गए। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार मीणा, साक्षी जैन, अंकित शर्मा, संजय वर्मा व कुलदीप चौधरी शामिल रहे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें