
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। बस में 35 यात्री सवार थे। 20 को रेस्क्यू किया गया, जबकि कुछ यात्री खिड़कियां तोड़कर बाहर निकल गए।
हादसा रात करीब 11:30 बजे जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर दूर हुआ। बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से रात 9:30 बजे महोबा के लिए निकली थी। एसी में ब्लास्ट की आशंका है। शव बुरी तरह जल गए हैं। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
FIR में यात्री सुनील कुमार ने बताया कि बस में जलने की गंध आ रही थी। ड्राइवर-क्लीनर सिगरेट पी रहे थे। यात्रियों ने विरोध किया तो दोनों हंसने लगे। कुछ देर बाद बस में आग लग गई। आग के बावजूद ड्राइवर ने तुरंत बस नहीं रोकी। यात्रियों के शीशे तोड़ने के बाद बस रोकी गई।
पुलिस ने बताया कि बस मध्य प्रदेश की राज कल्पना ट्रैवल्स की है। इसके 19 चालान हो चुके हैं और ₹1.75 लाख जुर्माना लगा है। पुलिस ने ड्राइवर पवन और कंडक्टर योगेश को गिरफ्तार किया है।
फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 45 मिनट में आग बुझाई। बस का पिछला हिस्सा काटकर फायरकर्मी अंदर पहुंचे। एक-एक शव बाहर निकाला गया। रेस्क्यू करीब 2 घंटे चला।
चीफ फायर ऑफिसर (CFO) प्रदीप कुमार के मुताबिक शुरुआती जांच में AC में स्पार्क या ब्लास्ट से इंजन में आग लगने की आशंका है।
राजस्थानी परिधानों और हस्तशिल्प पर जापानी पर्यटकों की नजर . . .
2026-09-26 17:19:20
प्रदेश की 65 हजार महिला वार्ड-पंच, 7200 महिला सरपंच बनेंगी . . .
2026-09-24 13:05:30
जयपुर के दौलतपुरा इलाके में नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी . . .
2026-09-24 12:58:55
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में देर रात 11 बजे आग . . .
2026-09-26 17:11:53
जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरू . . .
2026-09-26 17:08:56
एसीएस भास्कर ए. सावंत ने हेल्पलाइन और वीसी के माध्यम से सुनी परिव . . .
2026-09-24 13:15:21