मुख्य सामग्री पर जाएं

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
भीलवाड़ा

जनता ने विश्वास और भारी बहुमत से चुनकर भेजा है, उस पर खरा उतरे जनप्रतिनिधि - आचार्य पुलक सागर

ल

लोकजीवन संवाददाता

25 सितम्बर 2026, 01:32 PM 2 मिनट में पढ़ें

जनता ने  विश्वास और भारी बहुमत से चुनकर भेजा है, उस पर खरा उतरे जनप्रतिनिधि - आचार्य पुलक सागर

- महापौर व पार्षदों ने लिया गुरुदेव का आर्शीवाद
- सूर्यमहल में दर्शन के लिए पहुंचे जनप्रतिनिधि

भीलवाड़ा लोकजीवन। सूर्यमल में विराजित राष्ट्रीय संत मनोज्ञाचार्य आचार्य पुलक सागर जी महाराज के दर्शन एवं मंगल आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को नगर निगम के जनप्रतिनिधि पहुंचे। नगर निगम महापौर जसवंत कंवर, उप महापौर राधेश्याम सोमानी सहित कई पार्षदों ने गुरुदेव के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आशीर्वाद प्रदान करते हुए आचार्य पुलक सागर जी महाराज ने जनप्रतिनिधियों को उनके जनसेवा के कर्तव्य का स्मरण कराया। गुरुदेव ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और भारी बहुमत से आपको चुनकर भेजा है, उस पर खरा उतरना ही आपका परम धर्म है। आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका त्वरित व स्थाई निराकरण सुनिश्चित करें। नगर में हर वर्ग और आम आदमी की तकलीफों का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए। जनप्रतिनिधियों ने भी गुरुदेव को जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान महापौर जसवंत कंवर, उप महापौर राधेश्याम सोमानी के साथ पार्षद मोहनी माली, सुरेंद्र सिंह राठौड़ (मोटरास), रमेश खोईवाल, प्रेम देवी खोईवाल, नरेंद्र राठौरड़ एवं सागर माली सहित कई गणमान्य पार्षदों ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह के दौरान समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी तथा संयोजक मनीष शाह ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया। वहीं महिला मंडल की ओर से सुनीता पाटनी, सीमा गदिया, भारती सोनी एवं भूमिका जैन ने नगर निगम प्रतिनिधियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें