शाही पारणा महोत्सव में मुंबई से बॉलीवुड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आएंगे
भीलवाड़ा लोकजीवन। मुनि पुलक सागर जी महाराज के सानिध्य में सूर्यमहल में शनिवार को आयोजित हो रहे शाही पारणा महोत्सव में भाग लेने के लिए बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। टीवी धारावाहिकों, फिल्मों और बिग बॉस फेम प्रसिद्ध अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एवं विक्की जैन मुंबई से आएंगे। दोनों सितारे शनिवार सुबह 8 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचकर पूज्य पुलक सागर जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात शाही पारणा महोत्सव में सहभागिता निभाएंगे। गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे ने कई लोकप्रिय धारावाहिकों और फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है। विक्की जैन के साथ रियलिटी शो बिग बॉस में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बॉलीवुड स्टार्स के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों द्वारा इस भव्य कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
सजी गाय-बैलों के सजावटी सामान की दुकानें, सींगों पर कलरफुल रंग और पैरों में बांधेंगे घंघरू
19 घंटे पहले
दीपोत्सव की खुशियां पड़ी भारी: अनियंत्रित खानपान और मिठाइयों से बिगड़ी सेहत
19 घंटे पहले
अपराधियों के हौसले बुलंद! खजूरी अरिहंत पेट्रोल पंप कर्मचारियो पर बदमाशों का जानलेवा हमला
20 घंटे पहले
तालाब में डूबे मवेशी चराने गए युवक का शव बरामद, 6 घंटे के चला सघन सर्च ऑपरेशन
21 घंटे पहले
गोवर्धन पूजा कर की खुशहाली की कामना, घर-घर गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे
21 घंटे पहले
अन्नकूट महोत्सव की धूम: पेच के बालाजी पर 21 हजार किलो सब्जियों का बन रहा महाप्रसाद
21 घंटे पहले