
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। बिजौलियां थाना क्षेत्र के कांस्या गांव में शनिवार सुबह घरेलू विवाद के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां पारिवारिक कलेश से परेशान होकर एक 31 वर्षीय युवक ने घर में ही साफी से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को फांसी के फंदे पर लटकता देख परिजनों में हडक़ंप मच गया। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा और अचेत अवस्था में उपचार के लिए स्थानीय उप जिला चिकित्सालय बिजौलिया पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले की जानकारी देते हुए एसआई सुनील बेनीवाल ने बताया कि कांस्या निवासी भंवरलाल बंजारा (31) पुत्र हजारीलाल को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। युवक पेशे से लोडर चलाने का काम करता है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि घटना के समय युवक अत्यधिक शराब के नशे में था। इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि युवक ने पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच शुरू कर दी है।
राजस्थानी परिधानों और हस्तशिल्प पर जापानी पर्यटकों की नजर . . .
2026-09-26 17:19:20
प्रदेश की 65 हजार महिला वार्ड-पंच, 7200 महिला सरपंच बनेंगी . . .
2026-09-24 13:05:30
जयपुर के दौलतपुरा इलाके में नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी . . .
2026-09-24 12:58:55
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में देर रात 11 बजे आग . . .
2026-09-26 17:11:53
जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरू . . .
2026-09-26 17:08:56
एसीएस भास्कर ए. सावंत ने हेल्पलाइन और वीसी के माध्यम से सुनी परिव . . .
2026-09-24 13:15:21