मुख्य सामग्री पर जाएं

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
भीलवाड़ा

दुकान के ताले तोडक़र नकदी चुराई, अंदर आग लगाकर मचाया तांडव

ल

लोकजीवन संवाददाता

10 अक्टूबर 2026, 02:03 PM 2 मिनट में पढ़ें

दुकान के ताले तोडक़र नकदी चुराई, अंदर आग लगाकर मचाया तांडव

भीलवाड़ा लोकजीवन।  शहर के रीको थर्ड फेज औद्योगिक क्षेत्र में बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक चाय की दुकान को निशाना बनाते हुए जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने दुकान के शटर के ताले तोडक़र न केवल गल्ले से नकदी और सिगरेटें चुरा लीं, बल्कि इलाके में दहशत फैलाने के लिए दुकान के अंदर आग भी लगा दी। इस दुस्साहसिक वारदात से क्षेत्र के दुकानदारों में भारी रोष और खौफ व्याप्त है। लेबर कॉलोनी निवासी पीडि़त दुकानदार सोनूसिंह ने बताया कि वह पिछले 8 वर्षों से रीको थर्ड फेज में महाकाल टी-स्टॉल चला रहा है। बीती रात जब दुकान पूरी तरह बंद थी, तब बेखौफ बदमाशों ने ठीक रात 12 बजे शटर के ताले तो? दिए। अंदर घुसकर उन्होंने गुटखे, नमकीन, बिस्कुट बिखेर दिए और सिगरेट के पैकेट समेटने के साथ गल्ले में रखे करीब ढाई हजार रुपये नकद चुरा ली। इतना ही नहीं, क्रूरता की हद पार करते हुए बदमाशों ने दुकान में आग लगा दी, जिससे कुर्सियां, टीनशेड और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। रात करीब  बारह बजे आग लगने की सूचना मिलने पर जब पी?ित मौके पर पहुंचा, तो उसने मोटर चलाकर ब?ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस अब इलाके के तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि इन शातिर बदमाशों की पहचान कर सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें