मुख्य सामग्री पर जाएं

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
भीलवाड़ा

गरबामहोत्सव कके साथ सेवा एवं खेलकूद सप्ताह संपन्न, विजेताओं को मिले पुरस्कार

ल

लोकजीवन संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 01:27 PM 2 मिनट में पढ़ें

गरबामहोत्सव कके साथ सेवा एवं खेलकूद सप्ताह संपन्न, विजेताओं को मिले पुरस्कार

भीलवाड़ा लोकजीवन । वरिष्ठ नागरिक मंच (संस्थान) की ओर से आयोजित सेवा एवं खेलकूद सप्ताह का समापन उल्लासमय माहौल में गरबा महोत्सव के साथ हुआ। कार्यक्रम में मंच के 500 से अधिक वरिष्ठ महिला व पुरुष सदस्यों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। अध्यक्ष मदन खटोड़ ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सक्रिय, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त रखते हुए आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। पखवाड़े के प्रभारी कैलाश चंद्र सोमानी के अनुसार, गरबा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ ड्रेस का प्रथम पुरस्कार सरला शर्मा, द्वितीय मंजू काबरा व तृतीय अंजू सोमानी को मिला। पुरुष वर्ग में मदन खटोड़ प्रथम, प्रमोद तोषनीवाल द्वितीय व राजकुमार अजमेरा तृतीय रहे।  श्रेष्ठ नृत्य (महिला) में आशा नुवाल प्रथम, चंद्रकांता लड्ढा द्वितीय व मीना जैन तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में सत्यनारायण टांक प्रथम व विनोद खटोड़ द्वितीय रहे। कपल डांस में मीना जैन-नरेश बुरड़ की जोड़ी प्रथम रही। फ्री स्टाइल डांस में अनिता आगल, अरुणा व्यास, सीता लड्ढा, सुमित्रा बाहेती व बसंती लाल काबरा को पुरस्कृत किया गया। समारोह में खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं और पखवाड़े के विभिन्न प्रकल्प प्रभारियों को भी सम्मानित किया गया। निर्णायक भीम सिंह भाटी, किरण गंगवाल व खुशी भट्ट का स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया गया। संचालन अध्यक्ष मदन खटोड़ व संयुक्त महासचिव कैलाश सोमानी ने किया।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें