मुख्य सामग्री पर जाएं

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
भीलवाड़ा

खाद्य सुरक्षा विभाग का मिलावटखोरों पर शिकंजा, 123 किलो अवधिपार व नकली सामग्री कराई नष्ट

ल

लोकजीवन संवाददाता

15 अक्टूबर 2026, 01:20 PM 3 मिनट में पढ़ें

खाद्य सुरक्षा विभाग का मिलावटखोरों पर शिकंजा, 123 किलो अवधिपार व नकली सामग्री कराई नष्ट

भीलवाड़ा लोकजीवन। दीपावली के त्योहार को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा  शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आजाद चैराहा स्थित मैसर्स शिव भोलेनाथ ट्रेडर्स पर सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित पाया गया। वहीं, मौके पर अवधिपार, खराब एवं नकली खाद्य सामग्री मिलने पर करीब 123 किलोग्राम सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। निरीक्षण के दौरान टीम को मुरमुरे, अचार, इल्ली लगे मक्का दलिया, खराब एवं सिंथेटिक कलर से निर्मित सॉस, नकली सरस घी, अवधिपार भावभाजी के पैकेट, एमडीएच देगी लाल मिर्च, पापड़, पापड़ कतरन, ड्राई फ्रूट, मल्टीग्रेड आटा तथा बालाजी चना दाल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ मिले। इनमें 12 किलोग्राम मुरमुरे, 10 किलोग्राम आचार, 18 किलोग्राम इल्ली लगा मक्का दलिया, 25 किलोग्राम खराब एवं सिंथेटिक कलर से निर्मित सॉस, 5 किलोग्राम नकली सरस घी, 16 किलोग्राम पापड़ सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। टीम ने नियमानुसार संबंधित सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया, ताकि इनका उपयोग या बिक्री नहीं हो सके। सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि दीपावली से पूर्व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। मिठाई, मावा, दूध, पनीर, घी एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए निरीक्षण और नमूनीकरण की कार्रवाई लगातार की जा रही है। खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्री खरीदते समय पैकेट पर अंकित निर्माण एवं समाप्ति तिथि, गुणवत्ता संबंधी जानकारी और लाइसेंस विवरण अवश्य जांचें। खुले, संदिग्ध अथवा असामान्य रंग एवं गंध वाले खाद्य पदार्थों की खरीद से बचें तथा मिलावट की आशंका होने पर विभाग को सूचना दें। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी साक्षी जैन, शाहरुख हुसैन सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच करवाई जाएगी तथा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। दीपावली तक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, नमूनीकरण और मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें