श्रुति भारद्वाज को फिर बनाया आरसीडीएफ का प्रबंध निदेशक
राजस्थान के ब्यूरोक्रेसी गलियारों में आज एक ऑर्डर की चर्चा जोरों पर है। पहली बार एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को ऑटोनोमस बॉडी (स्वायत्त निकाय) के चीफ पद पर नियुक्ति दी गई है। खास बात ये है कि जिस अधिकारी को इस पद पर नियुक्ति दी गई, वे एक महीने पहले ही इस पद से रिटायर हुईं थीं।
एक महीने से यह पद खाली चल रहा था। न तो इस पर किसी अधिकारी की नियुक्ति की गई और न ही किसी को अतिरिक्त चार्ज दिया गया। मामला इसलिए भी चर्चा में है कि एक महीने से इस नियुक्ति को लेकर ब्यूरोक्रेसी में ही खींचतान चल रही थी।
चर्चा है कि अगर इस तरह से अहम पदों (जहां परमानेंट आईएएस अधिकारी लगता है) पर पे-माइनस पेंशन पर रिटायर्ड अधिकारी को पुर्ननियुक्ति दी गई, तो एक नई परंपरा शुरू हो जाएगी। क्योंकि अब तक रिटायर्ड आईएएस को सवैंधानिक पदों पर ही नियुक्ति दिए जाने की परंपरा है।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
हुनर, हस्तशिल्प और खुशियों के रंगों से सजा राजीविका दिवाली मेला
03 नवम्बर 2026
दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
03 नवम्बर 2026
जयपुर पुलिस मुख्यालय के बाहर खड़ी थार में लगी आग
02 नवम्बर 2026
महिला उद्यमियों के हुनर और रचनात्मकता के अनूठे नमूने देखकर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े अभिभूत
29 अक्टूबर 2026
जयपुर में वैश्य-समाज के 5 महापौर और 24 पार्षद सम्मानित
28 अक्टूबर 2026
जयपुर में जोधपुर-रावत मिष्ठान भंडार की दुकानों पर छापा
28 अक्टूबर 2026